खाद्यान्न

खाद्यान्‍न- खाद्यान्‍न अनाज, मिलेट और दलहन के साबुत अथवा टूटे हुए दाने होते हैं जो मानव उपभोग के लिए होते हैं। इस श्रेणी के अधीन कुल 26 वस्‍तुएं आती हैं। इनमें 06 अनाज, 08 कदन्न और 12 दलहन शामिल हैं।

 

अनाज- मोनोकोटीलीडोनस मूल के और सारणी 1 में सूचीबद्ध खाद्यान्‍न। उनके वानस्‍पतिक तथा हिंदी नाम भी सारणी 1 में दिए गए हैं।

 

कदन्न- मोनोकोटीलीडोनस मूल के और सारणी 1 में सूचीबद्ध गोलाकार खाद्यान्‍न। उनके वानस्‍पतिक तथा हिंदी नाम भी सारणी 1 में दिए गए हैं।

 

दलहन- फलियों से प्राप्‍त खाद्यान्‍न। दलहन की सूची और उनके वानस्‍पतिक तथा हिंदी नाम भी सारणी 1 में दिए गए हैं।

 

दाल दलहन के -  छिलका युक्‍त अथवा छिलका रहित दलहन के दो टुकड़े।

 

अपवर्तन रिफ्रैक्शन - खाद्यान्‍नों में सभी घटक जो स्वस्थ अनाज से भिन्‍न होते हैं। इनका ब्‍यौरा नीचे दिया गया है।

 

क. विजातीय तत्‍व- इसमें अजैविक और जैविक तत्‍व शामिल होते हैं। अजैविक तत्‍वों में रेत बजरी, धूल, कंकड़, पत्‍थर, कांच और धातु के टुकड़े, मिट्टी के ढेले और कीचड़ शामिल होता है। जैविक तत्‍व में छिलके, फूस, भूसी, खरपतवार के बीज, टुकड़े तथा अन्‍य अखाद्य अनाज शामिल होते हैं। धान के अलावा वस्तुओं में धान को विजातीय तत्‍व समझा जाएगा।

ख. अन्‍य खाद्यान्‍न - विचाराधीन अनाज से इतर खाद्यान्‍न।

ग. किस्‍म संबंधी अपमिश्रण- विचाराधीन किस्‍म से इतर उसी अनाज की दूसरी किस्‍म की मौजूदगी।

घ. अपरिपक्‍व अनाज के दाने अथवा टुकड़े जो पूर्ण रूप से विकसित न हुए हों।

ड. टुकड़े अन्न के ऐसे टुकड़े जो पूर्ण दाने के तीन चौथाई आकार से कम हों। दालों के मामले में वे टुकड़े जो दो भागों में बटे दलहन के तीन चौथाई आकार से कम हो, को टुकड़ा समझा जाएगा।

i. चावल में बड़े टुकड़े चावल के दाने के वे टुकड़़े जो तीन चौथाई से छोटे हो और साबुत दाने की औसत लंबाई के आधे तक हो।  

ii. चावल में मध्‍यम टुकड़े चावल के दाने के वे टुकड़़े जो आधे से छोटे हों और साबुत दाने की औसत लंबाई के एक चौथाई तक हो।  

iii. चावल में लघु टुकड़े चावल के दाने के वे टुकड़़े जो साबुत दाने की औसत लंबाई के एक चौथाई से छोटे हो, 1.10 मिमी. आईएस छलनी से छनते न हो (आईएस 460(भाग-1) देखें)।

च. चावल में लम्‍बाई में टूटे दाने चावल के दाने अथवा टुकड़े जो लंबाई में टूटे हों।

छ. चावल में फटे दाने- चावल दाने के ऐसे दाने अथवा टुकड़े जो सेलीकरण प्रक्रिया के दौरान एंडोस्‍पर्म फट गए हों पर फटे हो।

ज. क्षतिग्रस्‍त दाने अथवा दाने के टुकड़े जो अंकुरित हों अथवा गर्मी, नमी, मौसम अथवा सूक्ष्‍म जीवों के परिणामस्‍वरूप आंतरिक रूप से क्षतिग्रस्‍त हो गए हों।

झ. पिन प्‍वाइंट क्षतिग्रस्‍त- ऐसे दाने अथवा दाने के टुकड़े जिन पर पिन प्वाइंट के आकार का मामूली काला धब्‍बा हो।

ञ. बदरंग- कर्नल अथवा कर्नल के एसे टुकड़े जिनका सड़न परिवर्तनों के परिणामस्‍वरूप प्राकृतिक रंग बदल गया हो।

ट. कीट क्षतिग्रस्‍त अनाज- ऐसे दाने जिन्‍हें भंडारित अनाज में कीट प्रकोप द्वारा आंशिक रूप से अथवा पूर्ण छेद करके अथवा खा लिया गया हो लेकिन इसमें प्रजनन भाग खाया गया अनाज शामिल नहीं है।

i. प्रजनन भाग खाया अनाज- दाने जिनमें भंडारित अनाज कीट जंतु बाधा द्वारा केवल प्रजनन भाग खाया/नष्‍ट किया गया हो।

ii. अण्‍डे लगे दाने- ऐसे कर्नल जिन पर कीटों ने अण्‍डे दिये हों और जो दानों की बाहरी सतह पर चिपक गए हों तथा दलहन की तरह दिखते हों।

 iii. घुना हुआ अनाज- घुना हुआ अनाज वह अनाज कर्नल है जिसमें अनाज के लिए घातक कीटों द्वारा आंशिक रूप से अथवा पूर्णरूप से छेद कर दिया गया हो लेकिन इसमें

(i) अंकुरन भाग को खाया गया अनाज तथा (ii) अण्‍डे लगा अनाज शामिल नहीं है।

ठ. भूसी मुक्त दाने - दानों के ऐसे टुकड़े जिनके 16वें हिस्‍से अथवा उससे अधिक हिस्‍से पर भूसी लगी हो।

ड. भूसी युक्‍त अनाज- साबुत अथवा टूटे दोने जिन पर सतह क्षेत्र के एक चौथाई से अधिक पर भूसी चढ़़ी हो।

चावल के मामले में निम्‍नलिखित अतिरिक्‍त अपवर्तन भी होगें:-

ढ. दूधिया – चावल के दाने के ऐसे टुकड़े जिनका कम से कम आधा भाग धुंधला, दूधिया रंग का और छिटकने वाला हो।

ण. लाल दाने- लाल किस्‍मों से इतर अन्न के टुकड़े जिनकी एक चौथाई से अधिक सतह लाल उपसतह से ढकी हो।

त. किनके – दाने के ऐसे टुकड़े जो पूर्ण कर्नल के आकार के 8वें हिस्‍से छोटे हो।

थ. मिलिंग की डिग्री-वह सीमा जिस तक अंकुरण भाग रूप से भूसी भूसी हटाई गई है।

द. टुकड़े (दाल में)- दलहनों के ऐसे टुकड़े जो दलहन स बनाई गई दाल पूर्ण आकार के एक चौथाई अथवा उससे कम हो।

 

परीक्षण भार (हेक्‍टोलीटर भार) - विजातीय तत्‍व हटाने के बाद वस्‍तु का 100 लीटर खाधान्न का भार।

 

डाकेज - खाद्यान्‍न इतर सामग्री जिसे सफाई उपकरण अथवा उचित छलनी से छानकर हटाना संभव हो।

 

नमी - भार में निर्दिष्‍ट स्‍थितियों के अधीन 130 से 133 डिग्री सेल्‍सियस पर 2 घंटे गर्म करने के परिणामस्‍वरूप हुई हानि। इसे प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है।

 

तालिका 1: अनाज, कदन्न और दलहन की सूची

 

(Clauses 3.2, 3.3 and 3.4) क्रम सं. वानस्पतिक नाम अंग्रेजी नाम हिन्दी नाम
(1) (2) (3) (4)
अनाज
1. Avena byzantinaK.
(A. sterilisL. var. cultaL.)
Oats (जई)
2. Hordeum distichon L.
Hordeum vulgare L.
Barley (जौ)
3. Oryza sativa L. Paddy (धान)
4. Oryza sativa L. Rice (चावल)
5. Triticum aestivum L.
Triticum durum Desf.
Tricticum sphaerococcum Perc
Triticum dicoccumSchubler
Common wheat
Macaroni wheat, durum wheat
Dwarf wheat, Short wheat, Club wheat Emmer wheat
(गेहूं)
6. Zea mays L. Maize (मक्का)
कदन्न
1. Echinochloa frumentacea L. Barnyard millet (सावन)
2. Eleusine coracana Gaertn. Finger millet (रागी)
3. Panicum miliaceum L. Proso (Cheena) (चीना)
4. Panicum miliareLam. Little millet (सावा)
5. Paspalum scrobiculatum L. Kodo millet (कोदों)
6. Peniselum tyhoides (Burm) Stapf& Hubbard Pearl millet (बाजरा)
7. Setaria italicaBeauv. Foxtail millet (कंगनी)
8. Sorghum vulgarePers. Sorghum (ज्वार)
दलहन  
1. Cajanus cajan L. Red gram, Pigeon pea (तूर, अरहर)
2. Cicer arietinumL. Bengal gram, Chick pea (चना)
3. Dolichos biflorusL. Horse gram (कुलथी)
4. Dolichos lablab L. Field bean, Flat bean (वाल), सेम
5. Glycine max Merr Soyabean (सोयाबीन)
6. Lathyrus sativus L. Chickling vetch (केसरी,
खेसारी)
7. Lens culinarismedicus or
Ervum lens L.
Lentil (मसूर)
8. Phaseolus aconitifoliusJacq. Dew gram (मोठ)
9. Phaseolus aureusRoxb. Green gram (मूंग)
10. Phaseolus mungo L. Black gram (उड़द)
11. Pisum sativumL. Pea (मटर)
12. Vigna sinensis(L.) Savi
ex Hasskarl
Vigna catjang Savi
Cow pea (चौला/ लोबिया) (बरबटी)