विजन एवं मिशन

 

हमारा लक्ष्य

 

खाद्यान्नों की गुणवत्ता को बनाए रखने और नुकसान को कम करने के लिए खाद्यान्नों के वैज्ञानिक भंडारण से संबंधित कुशल जनशक्ति तैयार करना।

सरकार द्वारा खरीदे गए खाद्यान्नों का सुरक्षित और वैज्ञानिक भंडारण।

 

हमारा विजन

 

खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण की विधियों की खोज तथा प्रचार के माध्यम से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और इसके लिए कुशल जनशक्ति की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना।

 

हमारी प्रतिबद्धता

 

  • खाद्यान्नों के गुणवत्ता नियंत्रण, कीट नियंत्रण, वैज्ञानिक भंडारण पद्धतियों, परिरक्षण और निरीक्षण के बारे में संस्थागत प्रशिक्षण प्रदान करना।
  • खाद्यान्नों के वैज्ञानिक भंडारण के लिए पद्धति संहिता की संस्तुति करना।
  • उन्नत भंडारण पद्धतियों की सिफारिशें करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सरकार/एजेंसियों द्वारा भंडारित खाद्यान्नों की गुणवत्ता का आकलन करना।
  • खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण के बारे में जागरूकता पैदा करना