माननीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री

नाम | श्री सी. आर. चौधरी |
---|---|
पिता का नाम | स्व. श्री आर. एल. चौधरी |
माता का नाम | श्रीमती गौरी देवी |
जन्म तिथि | 01 मार्च 1948 |
जन्म स्थान | धांधलास, नागौर (राजस्थान) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
निर्वाचन क्षेत्र | नागौर (राजस्थान) |
राजस्थान विश्वविद्यालय में शिक्षित | डिपार्टमेंट ऑफ डिवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन, स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम से ग्रामीण विकास में प्रशिक्षण |
शैक्षणिक अर्हताएं | एम.ए. (भूगोल) |
व्यवसाय | सिविल सेवा अधिकारी/td> |
धारित पद
1 सितम्बर, 2014 से | सदस्य, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, सदस्य, मानव संसाधन विकास संबंधी स्थायी समिति, सदस्य, सलाहकार समिति, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्रालय |
मई, 2014 | 16वीं लोक सभा में निर्वाचित |
1971 - 1977 | लेक्चरर, गवर्नमेंट कॉलेज, बाड़मेर और अजमेर |
1978 - 2001 | राजस्थान प्रशासनिक सेवा |
1996 - 1997 | निदेशक, लॉटरी, राजस्थान सरकार |
1997 - 2000 | निदेशक, स्थानीय निकाय, राजस्थान सरकार |
2000 - 2001 | कार्यकारी निदेशक, राजस्थान राज्य परिवहन निगम |
2001 - 2002 | निदेशक, कृषि विपणन |
2002 - 2006 | सदस्य, राजस्थान लोक सेवा आयोग |
2002 - 2010 | अध्यक्ष, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए और दो वर्ष तक इस पद पर रहे; पूरे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी से राज्य की सेवा की, 1988 में राजस्थान सरकार द्वारा 15 अगस्त के राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री के करकमलों से मेरिट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। |
सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां | प्रारंभ से ही गरीब और दलित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित हैं; लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रयासरत; वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान मारवाड़ मुंडवा के मानद अध्यक्ष, जहां लड़कियों को बहुत किफायती लागत पर छठी कक्षा से स्नातक स्तर और बी.एड. तक की शिक्षा दी जाती है; बहुत ही गरीब और अनाथ लड़कियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। विशेष रुचि शौक और मनोरंजन खेलकूद और क्लब विदेश यात्रा |